पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 18, 2025

पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि  : पुलिस लाइन में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आकर्षक सजावट कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में पुलिस लाइन में आवासित पुलिस परिवार के बच्चों ने राधा-कृष्ण की पोशाक पहनकर प्रतिभाग किया गया। साथ ही भक्ति संगीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता एवं डांस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को वामा सारथी अध्यक्ष सीमा सिंह द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इसके अलावा मथुरा से आये कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के भजनों


पर नृत्य एवं रासलीला का मंचन किया गया। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर स्थित मंदिर में विधि-विधान से हवन पूजन कर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव, पीआरओ प्रवीण कुमार सिंह, मानिकपुर विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी, सदर विधायक अनिल प्रधान, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक जय करन सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages