संत निरंकारी मिशन के सदस्यों ने सत्संग भवन परिसर में लगाए पौधे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 18, 2025

संत निरंकारी मिशन के सदस्यों ने सत्संग भवन परिसर में लगाए पौधे

चित्रकूट ब्यूरो, सुखेन्द्र अग्रहरि  : संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे वननेस वन परियोजना अभियान के तहत रविवार को संत निरंकारी मिशन के सेवादल सदस्यों एवं अनुयायियों ने जिला मुख्यालय स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन परिसर में पौधरोपण किया। संत निरंकारी मिशन के अनुयायी शिवभवन एवं सचालक लोटन प्रसाद ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा एवं निरंकारी राजपिता रमित के निर्देशन में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा वननेस वन परियोजना के पांचवें चरण का आयोजन देशभर के 600 से अधिक जगहों पर उत्साह के साथ किया जा रहा है। जिसके तहत संत निरंकारी मिशन के सवादल सदस्यों द्वारा रविवार को जिला मुख्यालय स्थित सत्संग भवन परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर मीडिया सहायक सचिन श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य व अनुयायी मौजूद रहे।



संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि ‘वननेस वन’ अभियान केवल हरियाली फैलाने की पहल नहीं है, बल्कि यह प्रकृति से जुड़ाव, मानवीय उत्तरदायित्व और सह-अस्तित्व की भावना को सुदृढ़ करने का एक समर्पित प्रयास है। वननेस वन परियोजना केवल वृक्षारोपण नहीं, यह प्रकृति, सेवा और सह-अस्तित्व का एक जीवंत आंदोलन है। यह अभियान भविष्य की पीढ़ियों को हरीतिमा से समृद्ध वातावरण देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। रोपे गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का यह संकल्प उन्हें घने, स्वावलंबी वनों में परिवर्तित करने की दिशा में एक ठोस कदम है जिससे आने वाली पीढ़ियाँ भी इस सजीव विरासत से लाभान्वित हों सकेंगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages