बाइक की सर्विस कराकर वापस घर लौटते समय अंजाम दी घटना
नरैनी, के एस दुबे । युवक ने नदी के पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मध्यप्रदेश पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। कालिंजर क्षेत्र के रामनगर निस्फ गांव के पास रंज नदी पर बने पुल से सोमवार की अपरान्ह साढ़े चार बजे बाइक को पुल में खड़ी कर एक युवक ने छलांग लगा दी। यहां पुल के नीचे मछली पकड़ रहे कालिंजर के रामलाल, प्रिंसू, लोहा और राजेश कुशवाहा ने युवक को नदी में कूदते देख लिया। मछुआरों ने कटरा कालिंजर ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रसाद को फोन कर मामले की जानकारी दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर कालिंजर थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। नदी से
![]() |
| रंज नदी पुल पर घटना के बाद जमा भीड़। |
कूदे युवक का मृत शरीर मध्यप्रदेश के क्षेत्र में पड़ा देख थानाध्यक्ष ने सीमावर्ती धरमपुर (पन्ना) पुलिस को मामले की जानकारी दी। धरमपुर थानाध्यक्ष अनिल सिंह राजपूत ने बताया कि मृतक चंद्रप्रकाश अहिरवार उम्र 30 पुत्र भगवानदास निवासी रमजीपुर थाना धर्मपुर जिला पन्ना है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए है। पता चला है कि मृतक कालिंजर में बाइक की सर्विस कराकर वापस घर जा रहा था। मृतक के दो बच्चे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


No comments:
Post a Comment