समाज व उद्योग जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान
बांदा, के एस दुबे । बुंदेलखंड क्षेत्र के युवा उद्योगपति रोहित जैन को हाल ही में बिजनेस टायकान आफ दी ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उन्हें समाज और व्यापार जगत में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने यह सम्मान बालीवुड अभिनेता राहुल रॉय के हाथों से प्राप्त किया है। शहर के छोटी बाजार निवासी रोहित जैन बुंदेलखंड के न केवल सफल उद्यमी हैं, बल्कि एक पॉडकास्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। वह रुपये विद रोहित नाम से इंस्टाग्राम पेज चलाते हैं, साथ ही रोहित जैन पाडकास्ट के माध्यम से व्यापार, स्वास्थ्य और समाज से जुड़े मुद्दों पर युवाओं को नई दिशा देते हैं। व्यापारिक दुनिया में रोहित
![]() |
| उद्योगपति रोहित जैन। |
जैन ने नया इतिहास रचा है। उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र का पहला ऑक्सीजन और नाइट्रोजन प्लांट स्थापित करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं और उद्योग स्थापना के लिए एक बड़ा कदम है। इसके साथ उनका होटल व्यवसाय भी क्षेत्र में नई पहचान बना चुका है। युवा उद्यमी रोहित ने कहा कि यह अवॉर्ड सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि बुंदेलखंड की मिट्टी का सम्मान है। मेरा प्रयास हमेशा यही रहेगा कि मैं अपने क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित कर सकूं और उन्हें नए अवसर दिला सकूं। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर चित्रकूटधाम मंडल समेत बुंदेलखंड के तमाम व्यापारियों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कहा कि यह सम्मान उन्हें आने वाले समय में और बड़े स्तर पर काम करने के लिए प्रेरित करेगा। बुंदेलखंड क्षेत्र को एक नई पहचान दिलाने में मददगार साबित होगा।


No comments:
Post a Comment