संकल्प टीम ने उठाया आर्थिक तौर पर कमजोर छात्रों की मदद का बीड़ा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 18, 2025

संकल्प टीम ने उठाया आर्थिक तौर पर कमजोर छात्रों की मदद का बीड़ा

छात्रों के शैक्षिक उन्नयन के संबंध में टीम के सदस्यों ने गोष्ठी कर लिया निर्णय

नरैनी, के एस दुबे । आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के शैक्षिक उन्नयन के लिए संस्था संकल्प द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें परिचर्चा करने के उपरांत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मदद का बीड़ा उठाया। कस्बा के करतल मार्ग स्थित सावित्री सदन में आयोजित संगोष्ठी में टीम संकल्प के सक्रिय सदस्य और यूनाइटेट किंगडम की वार्विक यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रो. डॉ. अमित कृष्ण द्विवेदी ने विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी एवं सफलता के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उच्च शिक्षा के लिए तैयारी कर रहे छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की स्कालरशिप कैसे प्राप्त करें, इस पर अपने अनुभव साझा किए। प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को शैक्षिक सामग्री वितरण करने के लिए संगोष्ठी में उपस्थित अध्यापकों को कहा गया। संगोष्ठी को सम्बोधित

संकल्प टीम ने उठाया आर्थिक तौर पर कमजोर छात्रों की मदद का बीड़ा

करते हुए आनंद अग्रहरि ने कहा कि आज भी गाँवों में ऐसी छात्राएं हैं, जिनकी पढ़ाई पैसे एवं अन्य कारणों की वजह से बाधित हो जाती है। ऐसी बच्चियों की पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रखने के लिए संकल्प टीम को और मजबूती से कार्य करना चाहिए। गोविंद बिहारी विश्वकर्मा ने कहा कि ऐसे छात्र जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं और आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हैं, ऐसे छात्रों को सफल बनाने के लिए टीम के द्वारा सार्थक पहल की जा रही है, जिससे वो बच्चे सफल होकर समाज में उदाहरण प्रस्तुत करें। संचालन अभय कुमार श्रीवास्तव ने किया। संगोष्ठी में शिक्षक संदीप कुमार गुप्ता, इं. राजेश सिंह, गणेश प्रसाद, राजाभईया पाण्डेय, कालीचरण सिंह, राकेश पटेल, रूचि खरे, अरविन्द पटेल, अवधेश सिंह, योगेन्द्र देव सिंह, विकास रावत, मंधीर सिंह, रामेश्वर यादव, उमाकांत तिवारी, अमरदीप, विपिन अवस्थी, रोहित सोनी, सुरेन्द्र पटेल, दयाराम प्रजापति, महा प्रसाद, कृष्ण कुमार, गया प्रसाद, देवीदयाल, मदन सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे। टीम संकल्प के कार्यों से प्रभावित होकर डॉ. सारंग देव राजपूत, सत्येंद्र परमार एवं विकास सोनी स्वेच्छा से टीम में शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages