पुलिस ने बैंक और एटीएम बूथों को चेक किया, सुरक्षा परखी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 18, 2025

पुलिस ने बैंक और एटीएम बूथों को चेक किया, सुरक्षा परखी

बैंक परिसर के अंदर मौजूद लोगों से की पूछतांछ

बांदा, के एस दुबे । बेहद संवेदनशील माने जाने वाले बैंक के आसपास क्षेत्र व परिसर की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने अभियान चलाकर जांच की। पुलिस ने बैंकों के आसपास घूम रहे लोगों से पूछतांछ की, वहीं बैंकों में सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड व उनके शस्त्र, एटीएम के गार्ड के बारे में जानकारी भी ली। प्रबंधकों को उसके यहां मिली कमियों की जानकारी भी दी गई। साथ ही उन्हें दूर कराने के निर्देश भी दिये गए। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाने तथा बैंकों और उसके आसपास के क्षेत्रों से होने वाली लूट, छिनैती, चोरी तथा टप्पेबाजी को नियंत्रित करने के लिए सोमवार को पुलिस ने सघन बैंक चेकिंग अभियान

बैंक शाखा में व्यक्तियों से पूंछतांछ करती महिला पुलिस।

चलाया। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने एटीएम और बैंक शाखाओं का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया। चेकिंग के दौरान एटीएम और बैंकों में लगे सुरक्षा उपकरणों समेत सीसीटीवी कैमरों, आपातकालीन अलार्म तथा अग्निशामक यंत्रों आदि की जांच की। बैंक प्रबंधकों को 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने के निर्देश दिए। पुलिस ने बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत करते हुए बैंक का कार्य सुचारू रुप से चलाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैंक सुरक्षा गार्डों को निर्देश दिए कि बैंक में आने वाले ग्राहकों के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े कराएं, जिससे सड़क पर आने जाने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान एटीएम व बैंकों के आसपास टहल रहे संदिग्ध व्यक्तियों तथा संदिग्ध खडे वाहनों की जांच करते हुए सख्त चेतावनी दी गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages