आज से जनपदवासी ले सकेंगे मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा का लाभ- एडीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 18, 2025

आज से जनपदवासी ले सकेंगे मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा का लाभ- एडीएम

चित्रकूट ब्यूरो, सुखेन्द्र अग्रहरि  : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम ने बताया कि नागरिकों को सुलभ पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ द्वारा मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों तक पासपोर्ट सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है, जहां अभी तक पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) या डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपी एसके) की सुविधा उपलब्ध नहीं है। बताया कि इसकी सुविधा की शुरुआत महोबा जिले से की जा चुकी है, जहाँ बीती 14, 15 व 16 जुलाई को मुख्य


डाकघर महोबा में यह शिविर आयोजित किया गया था। इसी क्रम में चित्रकूट जिले के पासपोर्ट आवेदकों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ द्वारा उप डाकघर चित्रकूट में मोबाइल वैन सुविधा के माध्यम से पासपोर्ट शिविर का शुभारम्भ किया जा रहा है। यह सुविधा 18, 19 व 20 अगस्त को तीन दिनों तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान प्रत्येक दिन के लिए कुल 40 सामान्य अपॉइंटमेंट जारी किए गए हैं। बताया कि इच्छुक आवेदक पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर अपना अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं, जो बीती 29 जुलाई से शुरु है। बताया कि ये आवेदन उप डाकघर चित्रकूट में ही जमा होंगे। यह सेवा वर्ष के प्रत्येक महीने में विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी ताकि दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को लंबी दूरी तय किए बिना ही पासपोर्ट आवेदन की सुविधा उनके नजदीकी स्थान पर मिल सकें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages