नेशनल हाईवे पर बेकाबू रफ्तार का कहर, धधकते ट्रक में समाई जिंदगी- दो दोस्तों की मौत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 20, 2025

नेशनल हाईवे पर बेकाबू रफ्तार का कहर, धधकते ट्रक में समाई जिंदगी- दो दोस्तों की मौत

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की देर रात झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने राहगीरों की रूह कंपा दी। चकमाली गांव के पास करीब रात दस बजे एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद डाला। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक ट्रक में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई। घर्षण से उठी चिंगारी ने ट्रक को भी आग के शोले में बदल दिया। हादसे में 40 वर्षीय राम सजीवन निवासी थाना मऊ और उनका साथी लवकुश उर्फ मोंटी निवासी कालूपुर की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों

भयावह टक्कर से मौके पर क्षतिग्रस्त बाइक 

युवक एक मोबाइल सेवा कंपनी में कार्यरत थे और काम से लौटते समय इस दर्दनाक हादसे का शिकार हुए। घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तथा जेसीबी की मदद से ट्रक को किनारे कर यातायात बहाल किया। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है। अचानक हुई इस त्रासदी ने पूरे इलाके को दहला दिया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages