पृथ्वी रक्षा यात्रा से गूँजा कालूपुर, छात्रों ने दोहराया संकल्प - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 20, 2025

पृथ्वी रक्षा यात्रा से गूँजा कालूपुर, छात्रों ने दोहराया संकल्प

जल, जंगल, जमीन के प्रहरी बने नौनिहाल 

विकास पथ पर हरित संकल्प, 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा सोमवार को कल्याण भारती इंटर कॉलेज कालूपुर में पृथ्वी रक्षा यात्रा् के अंतर्गत एक जागरूकता सभा की गई। इस अवसर पर विद्यालय के सैकड़ों छात्र.छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पृथ्वी की रक्षा की शपथ ग्रहण की। संस्थान के अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास पथ सेवा संस्थान पिछले दो दशकों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। विद्यार्थियों से आह्वान किया कि जल जंगल जमीन और जीवन को बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक विद्यार्थी को एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ अपने नाम और एक पेड़ गुरु के नाम अवश्य लगाना चाहिए। विद्यालय के संस्थापक जेपी राजपूत

पृथ्वी रक्षा यात्रा में मौजूद छात्र व शिक्षक 

और प्रधानाचार्या कल्पना राजपूत ने संस्थान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि धरती को सुरक्षित रखना हम सबका कर्तव्य है। कहा कि जब तक हम अपनी आदतों और जीवनशैली में हरित बदलाव नहीं लाएंगे तब तक आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देना संभव नहीं होगा। समाजसेवी एवं सभासद शंकर प्रसाद यादव ने भी सभा को संबोधित करते हुए पर्यावरणीय चुनौतियों पर गंभीर चिंता जताई और विकास पथ सेवा संस्थान को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्या कल्पना राजपूत द्वारा किया गया। इस अवसर पर लवलेश सिंह, रेखा गुप्ता सहित आधा दर्जन शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages