युवाओं के प्रेरणास्त्रोत राजीव गांधी को चित्रकूट कांग्रेस की भावभीनी श्रद्धांजलि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 20, 2025

युवाओं के प्रेरणास्त्रोत राजीव गांधी को चित्रकूट कांग्रेस की भावभीनी श्रद्धांजलि

लोकतंत्र की मजबूती को कांग्रेस का संकल्प 

फल वितरण से संकल्प तक 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी चित्रकूट ने कांग्रेस कैंप कार्यालय कर्वी में श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने की। सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और तत्पश्चात जिला अस्पताल जाकर मरीजों को फल व बिस्कुट वितरित किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे, जिन्होंने नौजवानों को मताधिकार दिया और देश को संचार व कंप्यूटर क्रांति की दिशा दी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम सबको उनके बताए मार्ग पर चलकर देश और पार्टी को मजबूत करना होगा, क्योंकि लोकतंत्र की मजबूती कांग्रेस के संगठन की शक्ति में निहित है। कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी रंजना

राजीव गांधी की जयंती पर अस्पताल में फल वितरण को मौजूद कांग्रेसी

बराती लाल पांडे ने कहा कि राजीव गांधी का बलिदान देश कभी नहीं भुला सकता। उनकी योजनाएं आज भी प्रासंगिक साबित हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार लोकतंत्र और संविधान की हत्या कर रही है, ऐसे में कांग्रेसजनों को राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने संकल्प लिया कि गांव-गांव में संगठन को मजबूत बनाना ही राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अवधेश करवरिया, पुष्पेन्द्र सिंह, शिव गुलाम वर्मा, अनिल गुप्ता, प्रवक्ता विजय मणि त्रिपाठी, कामता प्रसाद द्विवेदी, सत्येंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, राकेश वर्मा, सविता पाल, वीरेंद्र सिंह, भैयालाल, ब्लॉक अध्यक्ष पहाड़ी रामकुमार, कृपाल वर्मा, शुभम पटेल, सोशल मीडिया प्रभारी योगेंद्र रैकवार, हरिओम पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages