सद्भावना दिवस का उद्देश्य जाति-धर्म का समावेश करना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 20, 2025

सद्भावना दिवस का उद्देश्य जाति-धर्म का समावेश करना

सद्भावना दिवस का पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में हुआआयोजन

बांदा, के एस दुबे । जिला युवा अधिकारी विशाल सिंह के निर्देशानुसार सद्भावना दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में मनाया गया, जिसमें युवा वर्ग के नौजवानों द्वारा यह कार्यक्रम अत्यधिक उल्लास व जोश के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट डॉक्टर प्रत्यूष मिश्र द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के विचारों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि सद्भावना दिवस का मूल उद्देश्य विभिन्न जाति धर्म समाज के लोगों का एक साथ मिल करके किसी भी विषय पर आत्म चिंतन के उपरांत उस क्षेत्र या समुदायों को सम्मिलित रूप से मिलकर उन्नतशील

सद्भावना दिवस कार्यक्रम में मौजूद लोग।

अवस्था में लाना ही सद्भावना दिवस का मूल उद्देश्य है। व्यक्ति के अंतर्गत आंतरिक सद्भावना का होना अत्यधिक आवश्यक है क्योंकि अंतर्निहित सद्भावना ही मानव को दूसरे मानव के प्रति सजकता के साथ अच्छा कार्य करना ही निर्दिष्ट करती है जिससे कि सभी का विकास परलक्षित होता है कार्यक्रम के अंत में नौजवानों को डॉक्टर मिश्र के द्वारा सद्भावना की शपथ दिलाई गई जिसका मूल उद्देश्य समाज में रहने वाले व्यक्तियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण विकसित करते हुए उन्नति के पथ पर चलना है। मेरा युवा भारत, बांदा युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय ,भारत सरकार के एम टी एस रवि अवस्थी के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages