समितियों में खाद के लिए धक्का-मुक्की, निजी दुकानों में लूट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 20, 2025

समितियों में खाद के लिए धक्का-मुक्की, निजी दुकानों में लूट

विजयीपुर, फतेहपुर, मो. शमशाद । विजयीपुर क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों में यूरिया खाद नहीं मिल रही है। किसान बेहद परेशान एवं निराशा है। नरैनी समिति में 400 बोरी यूरिया आई तो किसानों की भीड़ इकट्ठा हो गई। धक्का मुक्की के बीच सचिव ने कुछ देर खाद वितरित किया परंतु विवाद की स्थिति देख ताला बंद कर घर चले गए। यूरिया खाद के लिए क्षेत्र के किसान परेशान हैं। कुछ निजी दुकानों में लुट रहे हैं तो कुछ समितियां में धक्का खा रहे हैं। क्षेत्र के विजयीपुर कूरा गढ़ा एकडला अंजना भैरव किसी भी समिति में यूरिया खाद नहीं मिल रही है। बीते दिन

खाद के लिए समिति में लगी किसानों की लाइन। 

विजयीपुर में आई थी परंतु एक सप्ताह से वहां भी खाद नहीं है। निजी दुकानों में 267 रुपए की मिलने वाली यूरिया 330 रुपए में बेच रहे हैं। साथ में सल्फर जिंक लेना भी अनिवार्य है। सोमवार को नरैनी सहकारी समिति में 400 बोरी यूरिया आई तो क्षेत्र के किसानों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जहां हंगामा धक्का मुक्की के बीच दो बोरी प्रति किसान के हिसाब से खाद वितरित की गई। जहां विवाद की स्थिति पर सचिव को पीआरवी की मदद लेना पड़ा। अंततः शाम को बंद कर घर चले गए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages