फांसी लगाने वाली महिला को पीआरवी ने बचाया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 20, 2025

फांसी लगाने वाली महिला को पीआरवी ने बचाया

परिजनों के किया सुपुर्द, जनमानस ने की सराहना

फतेहपुर, मो. शमशाद । यूपी 112 की सूचना पर पीआरवी 7247 ने तत्काल कार्यवाही करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही एक महिला को सुरक्षित बचा कर परिजनों के सपुर्द किया। जिसकी जनमानस ने जमकर सराहना की। बीते मंगलवार को कॉलर ने कॉल करके बताया कि पत्नी आत्महत्या करने का प्रयास कर रही है। सूचना पर पीआरवी वाहन 7247 ने तत्काल कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर सात मिनट में पहुंचकर जानकारी

महिला को समझाते पीआरवी कर्मी।

की। पता चला कि एक महिला कमरे में अपने आपको बंद करके फांसी लगा रही थी। पीआरवी कर्मियों ने त्वरित आवश्यक कार्यवाही करते हुए महिला को सुरक्षित बचा लिया। दोनों पक्षों को समझाया। पीआरवी 7247 के इस कार्य की कॉलर व आम जनमानस ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। पीआरवी वाहन में आरक्षी रोहित यादव व होमगार्ड अभिषेक यादव शामिल रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages