प्रधानमंत्री ने कालिंजर दुर्ग का मन की बात में किया था जिक्र
नरैनी, के एस दुबे । जुलाई माह की मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा कालिंजर दुर्ग की बात करने के बाद भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित तमाम नेताओं ने कालिंजर में रविवार को मन की बात कार्यक्रम को सुना । क्षेत्रीय विधायक द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया । प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम का आयोजन करके देशवासियों को संबोधित किया जाता है , जुलाई माह के कार्यक्रम में मोदी जी द्वारा ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के दुर्ग कालिंजर की बात की जाने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था । उसके बाद रविवार को अगस्त माह के मन की बात एपिसोड को भाजपा के कानपुर
![]() |
| मन की बात कार्यक्रम में मौजूद भाजपाई |
बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कालिंजर में सुनने का कार्यक्रम बनाया था । रविवार को कालिंजर स्थित विश्राम गृह प्रांगण में मन की बात कार्यक्रम का बड़ा आयोजन हुआ जिसकी मेजबानी क्षेत्रीय विधायक ओम मणी वर्मा द्वारा की गई । मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद भाजपा के राज्यमंत्री रामकेश निषाद सहित सभी नेता दुर्ग स्थित नीलकंठ महादेव के मंदिर दर्शन करने गए । इसी दौरान भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज राजपूत के नेतृत्व में मोर्चे की कार्यकारिणी बैठक भी आयोजित की गई । मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ, मंडल, विधानसभा व जनपद में मन की बात एपिसोड को मन लगाकर सुनने का आह्वान किया । बताया कि इसका प्रसारण देखने व सुनने से ज्ञान बढ़ने के साथ साथ देश की प्रतिभाओं से हम सबको प्रेरणा मिलती है । विधायक ओम मणी वर्मा ने बताया कि उन्होंने
![]() |
| कालिंजर दुर्ग में मौजूद भाजपाई |
मुख्यमंत्री से मिलकर ऐतिहासिक दुर्ग कालिंजर के विकास की विधिवत चर्चा की है जिससे भविष्य में कालिंजर में कई तरह के सुंदरीकरण और विकास कार्यों हेतु योजनाएं आने वाली हैं जिससे उनकी विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र की जनता को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे । इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रभारी रामकिशोर साहू पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल , जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत , पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बाबा बालकदास, चित्रकूट के जिला पंचायत सदस्य दशरथ प्रजापति, ब्लॉक प्रमुख मनफूल सिंह पटेल, चेयरमैन प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनकर ,अरुण सोनी , कुलदीप त्रिपाठी, सहित लगभग दो सैकड़ा भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment