कानपुर, प्रदीप शर्मा - केशव मधुवन सेवा समिति, केशव नगर द्वारा आज पूर्वजों की आत्मा की शान्ति हेतु हरिनाम संकीर्तन एवं भजन का आयोजन रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका में श्री कृष्ण बल्लभा संकीर्तन परिवार के सहयोग से किया गया। जिसमें सबसे पहले महामंत्र हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे का जाप किया गया उसके बाद भजनों के माध्यम से सभी ने अपने अपने पूर्वजों की आत्मा की शान्ति हेतु भगवान से प्रार्थना की।समिति के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने स्वरचित भजन नमन पितरों को बारंबार, सारी उम्र चुकाएं पर न
चुका सकेंगे उपकार नमन पितरों को बारंबार के द्वारा सभी की आंखे नम कर दी। आज के आयोजन में संकीर्तन परिवार के प्रीतू शुक्ला, हेमंत शर्मा, मीनू, अंजलि, बेबी शुक्ला एवं समिति के श्री जयराम दुबे, श्याम बिहारी शर्मा, बी के दीक्षित, राधा कृष्ण त्रिपाठी, पी के त्रिपाठी, किशोर, वी के तिवारी, राम प्रकाश पाण्डेय, राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी, सीमा शुक्ला, जया त्रिपाठी, पूनम, रेखा, पिंकी त्रिवेदी, ऊषा दीक्षित, जयंती बाजपेई, पुष्पलता तिवारी, विनीता दीक्षित आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment