विधान परिषद चुनाव को लेकर कसरत में जुटे भाजपाई
नरैनी, के एस दुबे । भाजपा ने विधान परिषद चुनाव का शंखनाद किया । कार्यशाला आयोजित कर कार्यकर्ताओं के पेंच कसे व शिक्षकों एवं स्नातकों के घर घर पहुंच वोट बनाने का आह्वान किया गया है । रविवार को ब्लॉक सभागार नरैनी में भाजपा नेताओं ने स्नातक एवं शिक्षक एम् एल सी चुनाव की विधिवत तैयारी के लिए क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई है । एम एल सी चुनाव में सफलता हेतु क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि हमारे लिए एक एक वोट महत्वपूर्ण है इसलिए सभी कार्यकर्ता प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथों में जाकर
![]() |
| कार्यकर्ताओं को संबोधित करतीं विधायक |
शिक्षकों एवं स्नातकों को सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं नीतियों की जानकारी देते हुए ज्यादा से ज्यादा वोट बनाने का कार्य करें । एम एल सी चुनाव के जिला संयोजक डॉ धर्मेंद्र त्रिपाठी ने गांव गांव पहुंचने व संगठन की जड़ों को अधिक गहराई तक मजबूत करने का आह्वान किया । श्री त्रिपाठी सहित सभी अतिथियों ने एम एल सी चुनाव प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने पर भी अपने अपने विचार साझा किए ।भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि एम एलसी और पंचायत चुनावों में सभी सीटों पर विजय पाने हेतु हम सभी कार्यकर्ताओं की अग्नि
![]() |
| मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता। |
परीक्षा है जिसे हमेशा की तरह संगठित होकर पार करना है । इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मनफूल सिंह पटेल,भाजपा के जिला मंत्री देवेंद्र सिंह भदौरिया, धीरेन्द्र सिंह, उदित नारायण द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष कालिंजर ओमप्रकाश सिंह राजपूत, अतर्रा ज्ञान प्रताप सिंह, ओरन आशीष अनुरागी, मंडल महामंत्री नरैनी नागेंद्र मिश्रा, कुलदीप त्रिपाठी, दीन दयाल द्विवेदी सहित विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यशाला का संचालन अरुण पटेल ने किया ।



No comments:
Post a Comment