परिजनों नहीं बता पाए खुदकुशी का कारण, पुलिस कर रही जांच
बबेरू, के एस दुबे । कोतवाली क्षेत्र के परास गांव में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र परास गांव निवासी 19 वर्षीय शिखा देवी पुत्री संतु खेंगर कच्चे खपरैल वाले घर की धन्नी में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, घटना के समय परिजन खेतों में काम करने के लिए गए थे, जब मृतक लड़की के मां खेतों से घर पहुंची, तो देखा कि शिखा फांसी के फंदे पर झूल रही थी। देखते ही चीख पुकार होने लगी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई। वहीं शव को फांसी के फंदे से निकालकर कब्जे में लेकर प पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। वही मृतक शिखा देवी
![]() |
| घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। |
के दाहिने हाथ में सुसाइड नोट भी लिखा मिला है, जिसमें लिखा था मेरे मरने की कोई वजह नहीं है। बस जीने की इच्छा नहीं है, मुझे अभिषेक के पास ही जालना, इसको देखते हुए पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक तीन बहन व एक भाई था। जिसमें मृतक शिखा देवी दूसरे नंबर की थी, पिता संतु खेंगर बाहर हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है। इस घटना को देखते हुए मृतक की मां चुनकिवा दो बहन एक भाई सत्यम सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत का कहना है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक लड़की के दाहिने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा था, जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment