हिंदी भाष के महत्व पर मुख्य अतिथि ने डाला प्रकाश
बांदा, के एस दुबे । हिंदी दिवस के आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले अव्वल प्रतिभागी बच्चों को मुख्य अतिथि की ओर से मेडल देने के साथ ही पुस्तकें भी भेंट की गईं। इसके साथ ही हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। शहर के डीएवी इंटर कॉलेज में सोमवार को हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पंडित जेएन कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित ने निबंधन, व सुखले प्रतियोगिता के सफल छात्रों को पुस्तक देते हुए मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाषण, गीत, संस्कृत गीत, वैदिक मंगलाचरण व काव्य पाठ भी प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि ललित ने हिंदी भाषा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया
![]() |
| पुस्तक और मेडल के साथ मौजूद प्रतिभागी छात्र। |
कि बाधाओं से कैसे सामना किया जाए। हिंदी प्रवक्ता संतोष सिंह ने हिंदी दिवस के औचित्य पर चर्चा की। सुनील कुमार ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता का काव्य पाठ किया। प्रधानाचार्य डॉ. आनंद कुमार ने छात्रों को हिंदी भाषा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। संचालन की जिम्मेदारी डॉ. जानकीशरण ने निभाई। इस मौके पर दिनेश सिंह, अंजनी श्रीवास्तव, आलोक सिंह, बालाराम, राजा कैलाशचंद्र, शैलेंद्र कुमार, धर्मराज, प्रशांत रावत, जितेंद्र द्विवेदी, अमित वाजपेई, श्वेता त्रिपाठी, स्वाती सिंह, अर्चना आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment