कानपुर, प्रदीप शर्मा - एमएसएमई-विकास कार्यालय, कानपुर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय वेण्डर डेवलपमेंट कार्यक्रम एवं एमएसएमई एक्सपो-2026) का मंगलवार को एमएसएमई-विकास कार्यालय, कानपुर के परिसर में उद्घाटन किया गया। एक्सपो में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, विभागों, बैंकों,एमएसएमई इकाइयों ने 87 से अधिक स्टाल लगाकर अपने उत्पादों सेवाओं का प्रदर्शन किया।संयुक्त निदेशक, एम. एस. एम.ई. विकास कार्यालय कानपुर विष्णु कुमार वर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम से एम.एस.एम.ई. इकाइयों तथा सरकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के पारस्परिक सहयोग से एकदूसरे की आवश्यकता की पूर्ति की जा सकती है। वृहद्ध उद्योग स्थानीय स्तर पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योग इकाइयों से प्रतियोगी दर पर उनके उत्पादों को क्रय कर सकेगे। उन्होंने भारत सरकार द्वारा लागू पब्लिक प्रोक्योरमेन्ट पॉलिसी के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि आने वाले समय में सरकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों अपनी कुल खरीद का 25% सूक्ष्म एवं लघु उद्योग इकाइयों 4% अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग एवं 3% महिला उद्यमियों द्वारा स्थापित इकाइयों से खरीदना आवश्यक होगा।
इस एमएसएमई एक्सपो में एचएएल, कानपुर, एलम्किो, कानपुर, बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक के स्टालों के अतिरिक्त 82 सूक्ष्म एवं लघु उद्योग इकाइयों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। सुनील कुमार ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में उद्यमियों, विक्रेताओं को बताया जिससे उद्यमी लाभ लेकर अपने उत्पादों को कम लागत में उच्च गुणवतायुक्त बनाकर बाजार में उपलब्ध करा सकते है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सुरेश चन्द्र मीणा ने कहा कि भारत सरकार एमएसएमई को डेवलप करने का काम कर रही है। रवि रंजन ने कहा कि आप सभी विक्रेताओं को कम लागत एवं उच्च गुणवत्तायुक्त उत्पाद बनाकर एलिम्को जैसे संस्थानों में आपूर्ति कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ायें। संजय गुप्ता, ने कहा कि 90 प्रतिशत एमएसएमई क्षेत्र से खरीददारी की जाती हैव डू कन्फर्ट पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। बैंक के अधिकारियों ने भी ऋण संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में बताया।तकनीकी सत्र के दौरान वेण्डर रजिस्टेब्शन प्रक्रिया एवं खरीद प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गयी एवं उद्यमियों की शंकाओं का निवारण किया गया। कार्यक्रम में कार्यालय के अविनाश कुमार अपूर्व, सहायक निदेशक, अमित बाजपेयी, सहायक निदेशक, भक्ति विजय शुक्ला, सहायक निदेशक, एफएफडीसी, सोनिका रस्तोगी, वरि. सां. अधिकारी, नीरज कुमार, सहायक निदेशक, के. पी. शील, सहायक निदेशक, अजय शुक्ला, कार्यालय अधीक्षक आदि अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश कुमार अपूर्व, सहायक निदेशक द्वारा किया गया।


No comments:
Post a Comment