आदर्श अधिवक्ता संगठन महामंत्री पद के उम्मीदवार बने पीयूष पाण्डेय - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 4, 2026

आदर्श अधिवक्ता संगठन महामंत्री पद के उम्मीदवार बने पीयूष पाण्डेय

चयन समिति ने लगाई मुहर, अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

फतेहपुर, मो शमशाद । जनपद के सिविल बार हॉल में बुधवार को आदर्श अधिवक्ता चयन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी वर्ष 2026 के बार एसोसिएशन चुनाव हेतु ब्राह्मण समाज की ओर से एकजुटता प्रदर्शित करते हुए योग्य उम्मीदवार का चयन करना था। बैठक में चयन समिति के अध्यक्ष प्रेम कुमार पांडेय और वर्तमान जिला बार अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे एडवोकेट की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। विचार-विमर्श के बाद आदर्श अधिवक्ता संगठन की ओर से पीयूष पांडेय एडवोकेट के नाम पर मुहर लगाई गई। 

महामंत्री पद के उम्मीदवार पीयूष पाण्डेय एडवोकेट।

पीयूष पांडेय को वर्ष 2026 के चुनाव में महामंत्री पद हेतु ब्राह्मण समाज का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया है। इस घोषणा में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। समाज के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने विश्वास जताया कि पीयूष पांडेय एडवोकेट अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और बार की गरिमा को बढ़ाने में सक्षम सिद्ध होंगे। समर्थन देने वालों में प्रमुख रूप से रमाकांत बाजपेई एडवोकेट एवं महेश द्विवेदी एडवोकेट, लक्ष्मण प्रसाद त्रिपाठी व सुरेश नारायण अवस्थी, अभिलाष चंद त्रिवेदी एवं संकटा प्रसाद शुक्ला, शिव मिलन तिवारी, संतोष त्रिपाठी, अमरेश दुबे और राम गोपाल शुक्ला बैठक के अंत में वक्ताओं ने आगामी चुनाव में भारी मतों से विजय प्राप्त करने की रणनीति पर भी चर्चा की। इस दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages