सवर्ण समाज की विभिन्न जातियों और वर्गों ने किया सवर्ण एकता मंच का गठन
बांदा, के एस दुबे । सर्वण समाज की विभिन्न जातियों व वर्गों ने एकजुट होकर सवर्ण एकता मंच का गठन किया है, जिसके बैनर तले समाज के लोगों ने शनिवार को जीआईसी मैदान में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया और यूजीसी के साथ ही भाजपा की सरकार को जमकर कोसा। संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि सरकार यूजीसी के बहाने समूचे सवर्ण समाज को कमजोर करने का कुचक्र रच रही है और समाज के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने पर तुली हुई है। सरकार को केवल पीडीए की चिंता है, जबकि सवर्ण समाज को सरकार लगातार दरकिनार करने का काम कर रही है। अखंड भारत विप्र एकता मंच के प्रमुख अभिषेक बाजपेई ने यूजीसी के नए कानूनों को योग्यता
![]() |
| जुलूस निकालते हुए सवर्ण संगठन के पदाधिकारी। |
का गला घोंटने वाला हथियार बताया। कहा कि सवर्ण समाज के योग्य बच्चों का भविष्य चौपट करने का कुचक्र रचा जा रहा है। उन्होंने यूजीसी बिल को विभाजनकारी और समतामूलक समाज को लेकर संविधान की मूल धारणा के विपरीत बताया। सवर्ण एकता मंच के आंदोलन में क्षत्रिय महासभा, सवर्ण आर्मी, ब्राह्मण महासभा, अखंड भारत विप्र एकता मंच, कायस्थ महासभा, गरुण सेना, करणी सेना, सवर्ण मुस्लिम मंच, व्यापार मंडल, जैन संघर्ष समिति समेत विभिन्न संगठनों ने एकछत्र के नीचे आकर शिरकत की और अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने का संकल्प दोहराया। कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर राम सिंह कछवाह, ओमप्रकाश त्रिपाठी, सुशील त्रिवेदी, सुरेंद्र मिश्रा पप्पू, लक्ष्मीकांत मिश्रा, सुनील तिवारी, हरदेव त्रिपाठी, रमजोर सिंह चंदेल, एसके सिंह, शिवभवन सिंह, हरिकृष्ण श्रीवास्तव, वृंदावन वैश्य, उमेश तिवारी, संतोष द्विवेदी, राजा कृष्णकांत त्रिपाठी, डाॅ.संजय द्विवेदी, आकाश दीक्षित, जयराम सिंह, जगतराम तिवारी, रामदेव दीक्षित, रितेश त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह समेत सवर्ण समाज के हजारों लोग शामिल रहे।
छत से गिरकर युवक घायल
बांदा। बबेरू कस्बा निवासी 40 वर्षीय संतोष पुत्र रविकरन शनिवार की दोपहर छत में काम कर रहा था, तभी पैर फिसल जाने से वह छत से नीचे जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत मे सुधार न होने पर परिजनो ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


No comments:
Post a Comment