बांदा, के एस दुबे । शहर के चिल्ला रोड स्थित कैलाश मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ईएनटी सेंटर और धाता (फतेहपुर) में कैलाश हॉस्पिटल में ईएनटी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने अपनी दिवंगत मां की पहली पुण्य तिथि पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का मुफ्त उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि पिछले वर्ष उनकी मां भानमती देवी का देहांत हो गया था। मां की पहली पुण्य तिथि पर शहर के चिल्ला रोड स्थित कैलाश मल्टी स्पेशलिटी
![]() |
| मरीजों की जांच करते हुए डॉ. भूपेंद्र। |
हॉस्पिटल और अपने पैतृक गांव धाता में स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में उनके साथ न्यूरो सर्जन डाॅ. अरविंद झा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ.सुषमा, डाॅ. पंकज, डाॅ. एसके सोनी आदि ने लगभग 350 मरीजों का उपचार किया। शिविर में मरीजों से फीस नहीं ली गई। जांच में 50 और दवाओं में 10 फीसदी की मरीजों को छूट प्रदान की गई।


No comments:
Post a Comment