कालिंजर दुर्ग जैसी प्राचीन धरोहर को विकसित कर रही सरकार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 15, 2026

कालिंजर दुर्ग जैसी प्राचीन धरोहर को विकसित कर रही सरकार

राज्यमंत्री ने कालिंजर महोत्सव का फीता काटकर किया शुभारंभ

कालिंजर महोत्सव में लगाए गए स्टॉलों का मंत्री ने किया अवलोकन

बांदा, के एस दुबे । कालिंजर दुर्ग में आयोजित तीन दिवसीय कालिंजर महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी के शुभारंभ के उपरांत महोत्सव में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विकास से संबंधित संचालित प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कालिंजर महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि कालिंजर महोत्सव कालिंजर में नीलकंठ महादेव जी के स्थापित होने पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक धरोहर को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार तेज गति से विकास कर रही है एवं सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न जन

कालिंजर महोत्सव का फीता काटकर उद्घाटन करते राज्यमंत्री रामकेश निषाद।

कल्याणकारी कार्यक्रम एवं योजनाएं संचालित की गई हैं। कालिंजर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। नटराज संगीत टीम के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने उन्नतशील किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सुनील सिंह पटेल, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, ब्लॉक प्रमुख मनफूल सिंह पटेल एवं संजय सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि आलोक सिंह के अलावा जनपद के जनप्रतिनिधि तथा जिलाधिकारी जे. रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे, अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र समेत अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages