06, 10 व 13 फरवरी को लगेंगे प्री कैंप
फतेहपुर, मो शमशाद । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी बाइस फरवरी को जनपद में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायालय के सभागार में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व एफटीसी (सीएडब्लू) अशोक कुमार-12, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पलाश गांगुली की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि मेगा शिविर के आयोजन के पहले जनपद के विभिन्न स्थलों तहसील सदर, कलेक्ट्रेट, तहसील बिन्दकी एंव तहसील
![]() |
| बैठक लेते विधिक सेवा अधिकरण के सचिव पलाश गांगुली। |
खागा में 06 फरवरी, 10 फरवरी, 13 फरवरी को प्री-कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिसका उद्देश्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं यथा निर्बल वर्ग, दिव्यांग, बच्चे, स्त्री, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एंव अनुसूचित जनजाति का चिन्हीकरण एंव पंजीकरण है। 22 फरवरी को मेगा शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रत्येक पंजीकृत लाभार्थी को उन योजनाओं का लाभ वितरित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त लोगों का आहवान किया कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्री-कैम्प में अपना पंजीकरण करवाएं एवं मेगा शिविर में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। इस मौके पर संबंधितगण उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment