चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जनपद में लोकतंत्र की नींव को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। अपर जिलाधिकारी ;विध्राद्धध्उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र शेखर ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के क्रम में 01 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावे और आपत्तियों की साप्ताहिक सूची प्रत्येक सोमवार को
![]() |
| समीक्षा बैठक में मौजूद विभिन्न राजनीतिक दल के सदस्य |
मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र 236.चित्रकूट और 237.मानिकपुर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने 16 फरवरी 2026 को राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर दावेदृआपत्तियों की सूची साझा की और सहयोग का आह्वान किया। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि मतदाता सूची की शुचिता और पारदर्शिता में किसी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं होगीए ताकि आगामी चुनाव निष्पक्ष और विश्वसनीय बन सकें।


No comments:
Post a Comment