चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । मझगवां स्थित दीनदयाल शोध संस्थान.कृषि विज्ञान केंद्रए सतना में उस समय तकनीकी क्रांति का साक्षी बना जब जयपुर से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लॉन्च किए गए भारत विस्तार एआई आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म का सीधा प्रसारण 76 महिला एवं पुरुष किसानों ने एक साथ देखा। यह बहुभाषी एआई टूल एग्री.स्टैक पोर्टल और इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चरल रिसर्च ;आईसीएआरद्ध की कृषि पद्धतियों को एकीकृत कर किसानों को बीज से बाजार तक की समग्र जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराएगा। केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ नवीन कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में विशेषज्ञों ने बताया कि यह ऐप खेत के
![]() |
| भारत विस्तार डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रसारण को सुनते किसान |
अनुसार सटीक सलाहए रियल.टाइम मौसम अपडेटए बुवाई.सिंचाई.कटाई का सही समयए कीट व रोग नियंत्रण के उपाय तथा बाजार भाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएगा। अब किसान अपने मोबाइल या कंप्यूटर से क्षेत्रीय भाषा में वैज्ञानिक सलाह ले सकेंगे। भारत विस्तार छोटे और मंझोले किसानों के लिए डिजिटल संबल बनकर न केवल पैदावार बढ़ाएगा बल्कि गलत निर्णयों की आशंका कम कर उनकी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा।


No comments:
Post a Comment