बांदा, के एस दुबे । अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा द्वारा समाज के गौरव एवं पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा ने की। जिला महासचिव द्वारा समाज के गौरव पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के जीवनवृत्त और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया। समाज के लोगों द्वारा जन्मोत्सव कार्यक्रम
![]() |
| जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान मौजूद पदाधिकारी। |
केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित सामान्य उपाध्यक्ष केपी विश्वकर्मा एड. का समाज द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सदर विधानसभा अध्यक्ष के रिक्त पद पर कार्रवाहक अध्यक्ष बाबूलाल उर्फ मिथलेश वर्मा को नियुक्त किया गया। संचालन मनमोधन विश्वकर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर कल्लू बाबू विश्वकर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा ललित विश्वकर्मा, कुंवर प्रताप, शिवलाला विश्वकर्मा व संतोष विश्वकर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment