डीएम ने दिए तुरंत कार्यवाही के आदेश, एक्सियन को भेज कराया मुआयना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 16, 2026

डीएम ने दिए तुरंत कार्यवाही के आदेश, एक्सियन को भेज कराया मुआयना

बाढ़ से प्रभावित गांव अरछा बरेठी को बचाने की ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। विकासखंड पहाड़ी अंतर्गत ग्राम अरछा बरेठी में पैसुनी नदी के कटान के कारण ध्वस्त हो रही बस्ती को बचाने के लिए कटानरोधी कार्य कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने समाजसेवी शंकर प्रसाद यादव की अगुवाई में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था ।जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और तत्काल सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को मौके पर पहुंचकर समस्या के संबंध में रिपोर्ट मांगी। इस पर सोमवार को सिंचाई विभाग के एक्सीयन एसके प्रसाद, जेई जयप्रकाश के साथ ग्राम अरछा बरेठी पहुंचे और पैसुनी नदी के किनारे बसे गांव अरछा बरेठी की बस्ती को देखा, वहां के लोगों से बातचीत की पूर्व प्रधान सुमेर सिंह ने अवगत कराया कि यह गांव वर्षों से बाढ़ से प्रभावित रहा है जब भी बाढ़ आती है दर्जनों घर ध्वस्त हो जाते हैं ,अब तक 50 लोगों के घर बाढ़ में ध्वस्त हो चुके हैं, जो अन्यत्र घर बनाकर रहने को मजबूर हुए हैं।बाढ़ से


अब तक निषाद, चौकीदार, राजपूत ,प्रजापति और अनुसूचित जाति के एक सैकड़ा लोग प्रभावित हुए हैं और  यहां से पलायन कर  अन्यत्र रहने के लिए मजबूर हैं । बाढ़ के कारण घरों के अलावा किसानों के खेतों और फसलों को भी क्षति पहुंच रही है, बाढ़ के कारण जान माल का खतरा बना रहता है बरसात के दिनों में लोग बाढ़ के भय से परेशान रहते हैं। 

ग्रामीणों ने बताया कि यदि कटान रोधी कार्य नदी के कगार पर न कराया गया तो बरेठी गांव की शेष बस्ती भी बाढ़ की चपेट में ध्वस्त हो जाएगी और यह गांव अपना अस्तित्व खो सकता है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी एसके प्रसाद ने बताया कि वह जिलाधिकारी के आदेशानुसार ग्राम अरछा बरेठी पहुंचकर बाढ प्रभावित गांव अरछा बरेठी गए थे मौके पर देखा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से भी बातचीत की गई है इस संबंध में वह अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे और अपने विभाग के उच्चाधिकारियों से भी इस समस्या के समाधान के बारे में वार्ता करेंगे, जैसा जिलाधिकारी और उच्चाधिकारियों का  जो निर्देश होगा, इस समस्या के समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages