40 केंद्रों पर प्रशासन एलर्ट
बोर्ड परीक्षा का महासंग्राम आज से
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में कल से शुरू हो रही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं इस बार सख्तीए सतर्कता और पारदर्शिता के नए मानक गढ़ने जा रही हैं। जनपद के 40 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि इस बार नकल माफिया के लिए कोई जगह नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों ने कक्ष निरीक्षकों और शिक्षकों के साथ बैठक कर बोर्ड के दिशा.निर्देशों की बारीकियों से जानकारी साझा की है और हर स्थिति में सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षाएं पूरी तरह नकलविहीन और शांतिपूर्ण कराई जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही या
![]() |
| नकल विहीन परीक्षा कराने को बैठक में मौजूद शिक्षकगण |
मिलीभगत की किसी भी आशंका पर कठोर कार्रवाई तय है। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि सचल दल गठित कर दिए गए हैंए जो अचानक निरीक्षण कर स्थिति पर नजर रखेंगे। इसके अतिरिक्त डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया हैए जहां से हर केंद्र की गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रशासनिक सख्ती के इस माहौल में छात्र.छात्राओं के सामने अब सिर्फ मेहनत ही सबसे बड़ा सहारा है। चित्रकूट में बोर्ड परीक्षा का यह महाअभियान व्यवस्था की परीक्षा भी है और भविष्य की नींव भी।
चित्रकूट इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में केंद्र व्यवस्थापक डॉ रणवीर सिंह चौहान ने सभी कक्ष निरीक्षकों की बैठक लेकर परीक्षा संचालन की रूपरेखा स्पष्ट कर दी है। बैठक में बोर्ड के दिशा.निर्देशों की विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा को सुव्यवस्थितए शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। केंद्र पर बैठने की समुचित व्यवस्था कर ली गई हैए कक्ष निर्धारित कर सीटिंग प्लान के अनुसार रोल नंबर चस्पा कर दिए गए हैंए ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था की गुंजाइश न रहे। नकल पर अंकुश लगाने के लिए सचल दल गठित किए गए हैंए जो विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे और केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। जनपद में पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।


No comments:
Post a Comment