ग्राम प्रधान व समर्थकों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोशित थे संविदा कर्मी
बबेरू, के एस दुबे । हमलावर ग्राम प्रधान और उसके समर्थकों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में बबेरू उपखंड के सभी संविदा विद्युत कर्मियों ने कमासिन उपकेंद्र में काम ठप करके पुन: धरना प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए विद्युत अभियंता ने इस संबंध में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से भेंटकर उन्हें जानकारी दी, जिस पर कार्रवाई का भरोसा दिया गया। ज्ञात रहे कमासिन विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत ग्राम बंथरी मजरा जमरेहीनाथ में विद्युत बकाए की वसूली और बकाएदारों के कनेक्शन काटने गए निविदा संविदा कर्मियों के साथ ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों द्वारा बीती 11 फरवरी को मारपीट की गई थी, जिसकी एफआइआर कमासिन थाने में दर्ज करा दी गई थी। घटना के पांच दिन बीत जाने के बावजूद भी आरोपियों के खिलाफ कोई भी गिरफ्तारी की कार्रवाई न होने
![]() |
| धरने पर बैठे हुए संविदा बिजली कर्मचारी। |
से आक्रोशित निविदा संविदा विद्युत कर्मियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए पुन: कमासिन विद्युत उपकेंद्र में कामकाज ठप कर दिया और धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिशाषी अभियंता विद्युत ने व्यक्तिगत रूप से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से भेंट की और स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पीड़ितों को अपने कार्यालय में वास्तविकता जानने के लिए बुलाया है और भरोसा दिया है कि नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन पर संविदा कर्मियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया है।


No comments:
Post a Comment