ई-रिक्शा चालक ने घर में फंदा लगाकर दे दी जान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 17, 2026

ई-रिक्शा चालक ने घर में फंदा लगाकर दे दी जान

बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव में हुई घटना, बिलख पड़े परिजन 

बांदा, के एस दुबे । बदौसा के ग्राम तुर्रा के अंश मनोहर पुरवा निवासी 30 वर्षीय अजीत कुमार कुशवाहा ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार को पड़ोस के रहने वाले दिनेश के घर में दहिनवारा कार्यक्रम चल रहा था। उस दिन अजीत घर पर ही था। मगंलवार अपराह्न 11 बजे पत्नी राजाबाई पड़ोस के कार्यक्रम दहिनवारा में शामिल होने बच्चों के साथ चली गई। दोपहर में कार्यक्रम से लौट घर आई और दरवाजा बंद देख पति को आवाज लगाई। काफी देर बाद भी दरवाजा न खुलने पर खिड़की से अंदर देखा ताे पति फंदे पर लटक रहा था। सूचना पाकर

मृतक अजीत। फाइल फोटो

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी राजाबाई ने बताया कि बीते पांच माह पहले पिता अवधराम की बीमारी से मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से पति अवसाद में रह रहे थे। घटना से मां सहोद्रा समेत परिजनों का बुरा हाल है। बदौसा थाना प्रभारी अजीत सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक ने आत्महत्या की है। आत्महत्या करने के कारण की जांच की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages