बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में सात फरवरी को किशोर का बरामद हुआ था शव
बांदा, के एस दुबे । पीने के लिए शराब न देने और चोरी के रुपये वापस न करने पर किशोर मोबाइल लेकर भाग गया। इसी बात को लेकर पड़ोसी ने गला कसकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव स्थित खेत में विगत 7 फरवरी की सुबह एक 10 वर्षीय किशोर का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान सत्यवीर उर्फ सत्तू उम्र 10 वर्षीय पुत्र राकेश वर्मा के रूप में हुई थी। सूचना के मिलने पर सीओ बबेरू सौरभ सिंह,प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया था। वही डॉग स्क्वायड तथा फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए थे। परिजनों ने
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में किशोर की हत्या करने वाला आरोपी। |
बताया था मृतक विगत 2 फरवरी को घर से लापता हो गया था। उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन उसका की। लेकिन उसका कही भी अता पता नहीं चला। घटना के चार दिन बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस किशोर की तलाश कर रही थी। तभी उसका शव सरसों के खेत में पड़ा मिला था। वही घर वालों ने पड़ोसी सूरज पर हत्या का शक जताया था। गांव में इस बात की चर्चा थी कि मृतक घर से ढाई हजार रुपए चुरा कर ले गया था। जिस पर उसकी मां ने पिटाई भी की थी। टी के बाद से वह लापता हो गया था। चोरी के पैसे पड़ोसी सूरज पुत्र लाल बाबू ने ले लिए थे। घटना के खुलासे को लेकर एसपी पलाश बंसल ने सीओ सौरभ सिंह के पर्यवेक्षण में टीमें लगाई थी। पुलिस ने जब सूरज को पकड़ा। तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि मृतक सत्तू शराब पीने का आदी था। सूरज अपने घर में बैठकर शराब पी रहा था। तभी सत्तू भी शराब पीने के लिए कहने लगा। जब सूरज ने शराब देने से इनकार कर दिया। तो किशोर अपने पैसे मांगने लगा। जब सूरज ने पैसा देने से मना कर दिया तो सत्तू उसका मोबाइल लेकर चला गया। सूरज को आता देख वह खेत में छिप गया। इसी बीच सूरत की नजर सत्तू पर पड़ी तो उसने गुस्से में गमछा से उसका गला घोट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी सूरज भाग गया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बबेरू राजेंद्र सिंह राजावत,उप निरीक्षक अजीत सिंह,अरविंद कुमार,आरक्षी सूर्यांश,अनूप कुमार निर्मल सिंह शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment