ब्रह्मदत्त अध्यक्ष और नरेंद्र गुप्ता महासचिव मनोनीत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 11, 2026

ब्रह्मदत्त अध्यक्ष और नरेंद्र गुप्ता महासचिव मनोनीत

अधिवक्ता संघ के एक गुट का निर्विरोध चुनाव संपन्न

अतर्रा, के एस दुबे । अधिवक्ता संघ के एक गुट ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है। चुनाव अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध मनोनीत किया है। अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने हनुमान मंदिर मे माथा टेका। अधिवक्ता संघ के एक गुट के चुनाव अधिकारी बीरेन्द्र पाण्डेय ने चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया है। बुधवार को चुनाव अधिकारी ने सभी पदों में पदाधिकारियों को मनोनीत किया है। सभी प्रत्याशी निर्विरोध मनोनीत हुए हैं, जिसमें अध्यक्ष पद में ब्रह्मदत्त शुक्ला, महसचिव में नरेंद्र कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष में

अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

राजकुमार पाठक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष में सुरेंद्र कुमार दीक्षित, संयुक्त सचिव प्रशासन पर रामनरेश यादव, संयुक्त सचिव प्रकाशन पर राजाराम वर्मा, संयुक्त सचिव पुस्तकालय काशीप्रसाद वर्मा, कोषाध्यक्ष अनपत सैनी, वरिष्ठ सदस्य के पदों पर अधिवक्ता हरि बाबू शुक्ला, राजाराम शुक्ला, दिनेश मिश्रा, कनिष्ठ सदस्य राजेश रंजन त्रिपाठी, दुर्गादत्त पाण्डेय निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी अधिवक्ताओं ने पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने मंडी परिसर स्थित हनुमान मंदिर पहुंच माथा टेका है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages