सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केनपथ में कार्यक्रम आयोजित
बांदा, के एस दुबे । सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केनपथ में कक्षा पंचम की छात्राओं तथा कक्षा दशम के छात्रों का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और सभी भइया बहनों को विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ भरत बाबू पाण्डेय अध्यक्ष, राज किशोर द्विवेदी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन के साध किया गया। कार्यक्रम का संचालन राम प्रताप मिश्र उप प्रधानाचार्य ने किया। कार्यक्रम में अनेक छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, होली गीत सहित अनेक रंगारंग
![]() |
| विदाई के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए बच्चे। |
मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र , छात्राएँ, सभी आचार्य, आचार्या उपस्थिति रहे। कक्षा पंचम की अनेक छात्राओं तथा कक्षा दशम के अनेक छात्रों ने अपने-विचार व्यक्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य राज किशोर द्विवेदी ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालकर छात्रों की जिज्ञासा को शांत किया। कक्षा पांच की सभी छात्राओं तथा कक्षा दशम के सभी छात्रों को मिष्ठान खिलाकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम के साध हुआ।


No comments:
Post a Comment