सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मेविस टॉक ने फीता काटकर किया उद्घाटन
बांदा, के एस दुबे । अतर्रा चुंगी चौकी पर स्थापित की गई नई पुलिस चौकी का सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के विशेष प्रयासों के अंतर्गत अतर्रा चुंगी पुलिस चौकी की स्थापना कराई गई, जिसका समारोह पूर्वक सोमवार की सुबह सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मेविस टॉक द्वारा फीता काटकर उद्घाटन
![]() |
| फीता काटकर पुलिस चौकी भवन का शुभारंभ करतीं मेविस टॉक। |
किया गया। इस पुलिस चौकी में पुलिसकर्मी 24 घण्टे मौजूद रहेगे। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि पुलिस चौकी का उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं व अन्य अपराधों के प्रति एक सुरक्षित, भरोसेमंद और सहज माहौल प्रदान करना है, जहां वह बिना किसी भय या संकोच के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। इस दौरान कोतवाली नगर प्रभारी बलराम सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारी आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment