कैंसर मरीजों के सहायता की दिलाई शपथ
फतेहपुर, मो शमशाद । इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर बचाव व जागरूकता अभियान साई सिटी इंटर कॉलेज जयरामनगर, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल व महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चलाया। डॉ अनुराग ने सभी बच्चों को बताया कि स्वस्थ जीवन शैली, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग इत्यादि तथा नशा, तम्बाकू व कैंसरकारी उत्पादों से दूर रहकर हम कैंसर
![]() |
| विद्यालय में सहायता की शपथ दिलाते रेडक्रास चेयरमैन। |
जैसी घातक बीमारियों से बच सकते हैं। साथ ही सभी बच्चों को कैंसर से लड़ रहे मरीजों, बचे हुए लोगों व उनके परिवारों को हरसम्भव भावनात्मक और सामाजिक सहायता प्रदान करने के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन सिंह गौर, प्रियंका गुप्ता, प्रमोद कुमार त्रिपाठी सहित समस्त अध्यापक एवं प्रमुख सहयोगी आजीवन सदस्य प्रेमचंद्र मौर्य उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment