बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की टेबलेट
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान कार्यक्रम का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया शुभारंभ
बांदा, के एस दुबे - राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नरैनी रोड में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डाॅ. विजेन्द्र सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। उनकी उपस्थिति में बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल 400 एमजी की टैबलेट खिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में केएसीनाईटी ग्रुप के संस्थापक चेयमैन अरुण कुमार निगम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम के सदस्य डॉ. अर्चना भारती, डॉ. एस.पी.सिंह, एमडी शरीफ, और जियाउद्दीन की उपस्थिति रही। डाॅ. विजेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में भी एनडीडी कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया, जिसमें बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्वेंडाजोल 400 एमजी की टैबलेट खिलाई गई। कार्यक्रम मे सीमा वर्मा, उपप्रधानाचार्य एवं अन्य विद्यालय स्टॉफ द्वारा सहयोग
![]() |
| बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाते हुए अतिथि। |
प्रदान किया गया तथा नगरीय राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम के सदस्य डॉ. साहब हुसैन, एमओ और मनीष मिश्रा, फार्मासिस्ट एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य स्टॉफ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी /नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार, एसीएमओ डाॅ. आरएन प्रसाद, डीआईओ डाॅ. विजय शंकर केशरवारी, डीपीएम कुशल यादव, डीईआईसी मैनेजर आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर बच्चों को कृमि संक्रमण के कारण होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई, जैसे एनीमिया, कुपोषण, कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र, और बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव। साथ ही, डिवर्मिंग के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया कि यह बच्चों को स्वस्थ रखने, उनकी लर्निंग कैपेसिटी, स्कूल में उपस्थिति, और एकाग्रता को बेहतर बनाने में मदद करता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बच्चों को स्वस्थ खान-पान अपनाने की सलाह दी, जिसमे भोजन से पूर्व तथा शौंच के उपरान्त साबुन से हाथ धोने की जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि बच्चों को फास्ट फूड और जंक फूड से बचना चाहिए। हरी सब्जियां, फल, और पोषण युक्त भोजन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, ताकि बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनें। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) कार्यक्रम जनपद के 07 ब्लॉकों (फाइलेरिया कार्यक्रम के कारण ब्लॉक नौनी को छोड़कर) पर आयोजित कराया जा रहा है। जिसमे 01-19 वर्ष तक के बच्चों को एल्वेंडाजोल 200/400 एमजी की टैबलेट खिलाई जा रही है, जिसके लिए जनपद को कुल 7,38,200 बच्चों का लक्ष्य दिया गया है।


No comments:
Post a Comment