ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती मनाई गई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2026

ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती मनाई गई

पैलानी/बांदा, के एस दुबे  । तिंदवारी विधानसभा अंतर्गत गोखरही स्थित अंबेडकर पार्क में पहुंचे जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तिंदवारी  अजय प्रताप सिंह की अगुवाई में भीम राव अंबेडकर की 135 वी जयंती पर डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण  किया। वही जलशक्ति राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भीम राव अम्बेडकर ने हम सभी को मौलिक अधिकारों को दिलाया भाजपा की सरकार ने पंच तीर्थ घोषित किया है हाल ही में उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भीमराव अंबेडकर संवर्धन पार्क के माध्यम से मूर्तियों को क्षत्र लगातार पार्को का कायाकल्प करने का लिया गया निर्णय स्वागत योग्य है । इस दौरान


धनंजय चौधरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंदी प्रसाद ,पूर्व ग्राम प्रधान श्री राम वर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा नेता मंदीप तिवारी, अंकुज महाराज , सुरेश तिवारी उर्फ सुल्ली तिवारी,दिनेश सिंह शुक्ला, सोम शुक्ला भडौ़ली, अनूप तिवारी मंडल अध्यक्ष तिंदवारी आदि मौजूद रहे। जसपुरा में निकली बाइक यात्रा: जसपुरा से पैलानी डेरा तक डॉ भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जयंती पर विशाल बाई की यात्रा युवाओं द्वारा निकाली गई। वहीं खप्टिहाकला में भी डॉ आंबेडकर की जयंती पर युवाओं ने डी जे की धुन पर डांस करते हुए जय भीम का नारा लगाकर आवाज बुलंद की। अन्य आधा दर्जन गांवों में भी धूमधाम से डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages