श्रीकान्यकुब्ज भुर्जी वैश्य समिति समिति के अध्यक्ष ने घर जाकर किया सम्मानित
बांदा, के एस दुबे । अतर्रा कस्बे के ममता गुप्ता भोजवाल की सुपुत्री साक्षी गुप्ता भोजवाल ने UPPCS परीक्षा में 151वीं रैंक प्राप्त कर तहसीलदार के प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज का मान बढ़ाया है। आज श्रीकान्यकुब्ज भुर्जी वैश्य समिति (रजिo)बांदा के अध्यक्ष डॉ. रामराज गुप्ता आनंद भोजवाल के द्वारा उनके आवास पर पहुँचकर उन्हें सम्मानित करने का कार्य किया गया। इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल
भविष्य हेतु मंगलकामनाएँ प्रेषित की गईं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ.रामराज गुप्ता आनंद भोजवाल संतोष भोजवाल सत्यनारायण गुप्ता भोजवाल नवल किशोर गुप्ता भोजवाल बिंदु गुप्ता भोजवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment