आई कार्ड वितरण के साथ महाधिवेशन को लेकर बनी रणनीति
बांदा, के एस दुबे । रविवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि. बांदा इकाई के जिलामहासचिव/जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशन पर एवं जिलाध्यक्ष नीरज निगम, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रूपा गोयल एवं युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीकांत श्रीवास्तव की मौजूदगी में जिला कार्यालय राजा भवन मंडलायुक्त कार्यालय के सामने मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में परिषद के बांदा इकाई के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को उनके आई कार्ड का वितरण ससम्मान पहनाकर किया गया एवं वे सभी परिषद के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर अग्रसर रहेंगे ऐसी कामना की गई। इस दौरान सभी को जिलाध्यक्षों द्वारा आगामी राष्ट्रीय महाधिवेशन कार्यक्रम की जानकारी दी गई
साथ ही इसके अंतर्गत एक विशेष रूपरेखा तैयार कर उसपर अमल करने की बात कही गई साथ ही महाधिवेशन को सफल बनाने हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा का सहयोग करने के लिए सभी से अपील की गई जिसपर सभी ने सहमति जताई। इस मौके पर सभी ने अपने विचार विमर्श सामने रखे जिनका विचार विमर्श कर निस्तारण किया गया साथ ही सभी को ऐसे ही मिलकर व एकजुट होकर भविष्य में भी बेहतर कार्य करना है और परिषद को और भी अधिक मजबूत बनाना है इस पर भी सभी ने सहमति जताई। इस मौके पर संध्या धुरिया, आसिफ अली, गौरव सिंह चौहान, सत्यनारायण निषाद, पूरन राय, इबाद सिद्दीकी, उपेंद्र कुमार, अमर सिंह, कुलदीप मिश्रा, शुभम सिंह, जीवेश प्रकाश, धर्मेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार रायकवार, प्रेम सिंह घासीराम निषाद सहित अन्य सम्मानित पत्रकार बंधु मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment