पैलानी/बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील अंतर्गत चंदवारा गांव स्थित किशोरी जी के मंदिर परिसर में लक्ष्य सेवा संस्थान द्वारा आयोजित एक दिवसीय नेत्र परीक्षण शिविर में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड चित्रकूट के उत्कृष्ट चिकित्सकों नेत्र सहायक डॉक्टर बालकृष्ण तिवारी व उमाशंकर शुक्ल एवं विनय यादव ने दो सैकड़ा मरीजों के आंखों की जांच की जिसमें करीब 90 नेत्र रोगियों को निशुल्क चश्मा का वितरण किया गया तथा एक सैकड़ा मरीजों को दवा दी गई और 20 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जानकी कुंड स्थित सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय भेजा गया। लक्ष्य सेवा संस्थान के संस्थापक निर्भय सिंह गौतम ने बताया कि वह लगातार विधानसभा तिंदवारी के अन्तर्गत आने
वाले गांवों में नेत्र प्रशिक्षण शिविर कराकर अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत क्षेत्र को मोतियाबिंद रहित बनाए जाने को लेकर दृढ़ संकल्पित है। यह प्रेरणा उन्हें संत श्री रणछोड़ दास जी महाराज जी से मिली है साथ ही साथ उन्होंने सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड चित्रकूट के दिवंगत पूर्व प्रबंध निदेशक डॉ बी के जैन के योगदान को मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उन्हीं की देन है जो आज पूरे जनपद बांदा में अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड अपना अमूल्य योगदान दे रहा है। इस दौरान चश्मा विभाग के बृजेश कुमार, मेडिसिन विभाग के संतोष मिश्रा के अलावा ग्राम प्रधान चंदवारा अरविंद सिंह समेत कई ग्रामीण जन मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment