पुलिस ने किया फर्जी निस्तारण पीड़ित ने लगाया एसपी से न्याय की गुहार
बांदा, के एस दुबे । जसपुरा थाना क्षेत्र के नादादेव गांव के रहने वाले दयानंद ने पुलिस अधीक्षक बांदा को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाते हुए बताया कि पीड़ित के घर में तीन व्यक्ति किराए से रहते थे जो फेरी करके कपड़े बचते थे तीनों में से नाम एक का इरफान कासिम और अंकित है जो अपने आप को कानपुर नगर बताया था पीड़ित के घर के नीचे वाले कमरे में रहने लगे थे उक्त तीनों लोग दिन फेरी करते थे शाम को आते थे 6 मार्च 2026 को समय लगभग 10:00 बजे दिन में पीड़ित के पिता इरफान व कासिम की मोटरसाइकिल में बैठकर सेंट्रल बैंक पैलानी से ₹50000 निकलवाने गए थे रुपए निकालने के समय उक्त दोनों लोग भी साथ में गए थे बैंक से रुपए निकाल कर उक्त लोगों के सामने पिता ने मां को रखने के लिए पैसे दिए थे मां ने उनके सामने ही पैसे ही पैसे रख दिया था उसी दिन शाम को पीड़ित की मां कुंडी बंद करके बगल के घर के बारे में चली गई कांड पथाने के लिय इसी बीच तीनों
लोगों ने मौका पाकर घर की कुंडी खोलकर ताले को तोड़कर ₹50000 नगद सहित मनचली सोने की कान बिजली चांदी का सामान लेकर फरार हो गए साथ ही पीड़ित को फोन करके भी ₹15000 फोन पर में भी मांगे की जरूरत है दो से चार दिन में भेज देंगे यह जानकारी मां ने शाम को दिया पीड़ित को बताया सुबह ठाना भी गई थी तभी से बराबर थाने के चक्कर लगा रहा है लेकिन जसपुरा पुलिस द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई जांच अधिकारी द्वारा फर्जी निस्तारण भी किया गया है जबकि उक्त आरोपियों के नंबर भी चालू है इसके बावजूद भी कोई जानकारी नहीं की गई न ही आज तक कोई कार्रवाई की गई। पीड़ित पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि जल्द से जल्द उक्त लोगों पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया जाए।


No comments:
Post a Comment