डिजिटल समाधान पोर्टल" एवं "आपके सेवक आपके द्वार अभियान 2026" का भव्य शुभारंभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 21, 2026

डिजिटल समाधान पोर्टल" एवं "आपके सेवक आपके द्वार अभियान 2026" का भव्य शुभारंभ

बांदा, के एस दुबे ।  भगवान परशुराम जयंती के पुनीत अवसर पर गुलाब बाग, अलीगंज वार्ड नम्बर 24 में नगर पालिका परिषद बांदा के तत्वावधान में "डिजिटल समाधान पोर्टल" एवं "आपके सेवक आपके द्वार अभियान 2026" का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। क्षेत्रीय सभासद रामप्रसाद सोनी ने सभी मंचस्थ अतिथियों का बैज अलंकरण व माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद बांदा की अध्यक्ष श्रीमती मालती बासू ने की। मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता आशुतोष मिश्रा, बी.के. सिंह, राम लखन राजपूत, पुष्कर द्विवेदी, रजत सेठ एवं अंकित बासू मंच पर उपस्थित रहे। सभासद रामप्रसाद सोनी ने जानकारी दी कि नगर पालिका परिषद बांदा द्वारा प्रथम वार्ड के रूप में गुलाब बाग वार्ड नम्बर 24 को चुनकर डिजिटल समाधान पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इसके लिए उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। 


पोर्टल की कार्यप्रणाली जनता क्यूआर कोड स्कैन करके अपनी समस्या दर्ज करा सकती है। सफाई संबंधी शिकायतों का निस्तारण 24 घंटे में, बिजली एवं हैंडपंप खराबी की समस्या का समाधान 7 दिन में तथा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र एवं हाउस टैक्स संबंधी प्रकरणों का निस्तारण विभागीय नियमानुसार किया जाएगा। सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने समाधान पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर विधिवत उद्घाटन किया तथा क्यूआर कोड स्कैनर को जनता के हितार्थ सार्वजनिक किया।वही 

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि हमारा हर संभव प्रयास होगा कि वार्ड नम्बर 24 की जनसमस्याओं का अधिक से अधिक निस्तारण हो। उन्होंने समाधान पोर्टल की तकनीक की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ही सार्थक प्रयासों से भारत डिजिटल इंडिया बनेगा। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती बासू ने कहा कि यह अनुकरणीय पहल एवं प्रथम प्रयोग है। इसके सकारात्मक परिणाम आने पर सभी वार्डों में भी लागू किया जाएगा। डी.पी.एम. अभिषेक खरे ने प्रोजेक्टर के माध्यम से समाधान पोर्टल पर समस्या दर्ज कराने की प्रक्रिया जनता को समझाई। साथ ही जन जागरूकता हेतु कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता अभियान की जानकारी पी.पी.टी. के माध्यम से दी। स्वच्छता अभियान में लगे सफाई कर्मचारियों को विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा स्वच्छता किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजेश तिवारी रंजन, ठाकुर दास पंक्षी, चंद्रप्रकाश व्यथित एवं आर.पी. तिवारी ने अपनी कविताओं से समां बांधा इस अवसर पर वरिष्ठ सभासद वीरेंद्र सक्सेना, सभासद आशीष गुप्ता, सभासद अमित साहू, राममिलन वर्मा, पवन यादव आचार्य, भगवती कुशवाहा, बालेंद्र दीक्षित, सुनील दीक्षित, पवन वेदी, दिनेश तिवारी, अमित कुशवाहा, नारायणदास कुशवाहा, धनीराम, अशोक साहू, शिशिर त्रिवेदी, मैथलीशरण अवस्थी, सुनील शुक्ला, नवीन निगम, अरुण निगम, अनीता गुप्ता, सबल सिंह, जीतेंद्र सिंह, आर.पी. पटेल, समरजीत सहित सैकड़ों वार्डवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीनदयाल सोनी ने किया।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages