बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पतवन गांव के पास सोमवार को दो बाईकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक में सवार प्रमोद पांडे पुत्र जगत नारायण पांडे उम्र 55 वर्ष, निवासी भरवारी मंझनपुर थाना चरवल कौशांबी व दूसरा बाइक सवार सुनील कुमार पुत्र गोपाल उम्र 23 वर्ष, निवासी काजी टोला थाना मरका यह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन व पुलिस के द्वारा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद प्रमोद पांडेय को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल में रिफर कर दिया है। वही सुनील कुमार का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में किया गया है।


No comments:
Post a Comment