क्योटरा अंडरब्रिज बंदः दो भागों में बंटा शहर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, April 12, 2026

क्योटरा अंडरब्रिज बंदः दो भागों में बंटा शहर

रेलवे स्टेशन में लगने लगा घंटो का जाम

बांदा, के एस दुबे  । क्योटरा अंडर ब्रिज (अंडरपास) के बंद होने से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। विशेष रूप से रेलवे स्टेशन और कचहरी रोड के आसपास भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। सुबह और शाम के वक्त स्टेशन को जाने वाला व्यक्ति बुरी तरह से जाम की समस्या से जूझ रहा है। रेलवे प्रशासन ने क्योटरा अंडरपास पर निर्माण कार्य शुरू किया लगभग 45 दिनां के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के कारण शहर जाम की समस्या से जूझ रहा है।क्योटरा अंडरपास शहर के एक बडे हिस्से को रेलवे स्टेशन और कचहरी से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इसके बंद होने से सारा दबाव आ गया है। रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़को पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही है। यात्री समय पर स्टेशन नही पहुंच पा रहे है। वही


संकटमोचन और कचहरी ओवर ब्रिज की ओर डाइवर्ट हो गया है इन सड़कों पर क्षमता से अधिक वाहन होने के कारण घंटो जाम लग रहा है। लोंगो को कुछ मीटर की दूरी तय करने के लिए अब 2से 3 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा है जिससे समय और पेट्रोल दोनों की बर्बादी हो रही है। अंडरपास बंद करने से पहले उचित सूचना या वैकल्पिक रूट की पुख्ता व्यवस्था न होने से आम जनता में नाराजगी है। यहाँ तक कि कुछ विभाग प्रमुखों ने भी इस अचानक बंदी पर अनभिज्ञता जताई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अंडरपास का निर्माण कार्य सुरक्षा और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए इसे बंद करना अनिवार्य था। प्रशासन ने लोगों से संकट मोचन ओवर ब्रिज का उपयोग करने की अपील की है। विभाग के प्रमुखो ने भी इस अचानक बंदी पर अनभिज्ञता जताई है।यह स्थिति अगले एक महीने से अधिक समय तक बनी रह सकती है, जब तक कि निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages