डिप्टी सीएम ने रेडक्रास भवन का फीता काटकर किया लोकार्पण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 9, 2026

डिप्टी सीएम ने रेडक्रास भवन का फीता काटकर किया लोकार्पण

सहयोग करने वाले 150 व रक्तदान कराने वाली 20 संस्थाओं को किया सम्मानित

फतेहपुर, मो शमशाद । रेडक्रास भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री/सभापति इंडियन रेडक्रास सोसाइटी बृजेश पाठक ने फीता काटकर किया। भवन को बड़ी भव्यता के साथ सजाया गया था। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, उपसभापति अमरनाथ मिश्र, महासचिव रामानंद कटियार, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह एवं विशिष्ट उपस्थित के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक बिंदकी जय कुमार सिंह जैकी, विधायक जहानाबाद राजेंद्र पटेल, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, पूर्व विधायक बिंदकी करण सिंह पटेल, पूर्व विधायक सदर विक्रम सिंह तथा गणमान्य अतिथियों में जिलाधिकारी रविंद्र

रेडक्रास भवन का लोकार्पण करते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व अन्य। 

सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ राजेश मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ इश्तियाक अहमद उपस्थित रहे। सभी ने सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित व भारतमाता एवं रेडक्रास के संस्थापक हेनरी डुनेन्ट के चित्रों में माल्यार्पण कर शुभारंभ किया तत्पश्चात कार्यकारिणी व आजीवन सदस्यों ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण किया गया। महर्षि विद्या मंदिर के बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि रेडक्रास सेवा की संस्था है इसमें हम सभी को इस भाव से जुड़ना चाहिए जैसे हम गंगा स्नान में जाते समय जो चावल मां गंगा में इस भाव से अर्पित करते हैं कि ये भी मछलियों के काम आए। रेडक्रास भवन बनाने में सहयोग करने वाले 150 व रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली 20 संस्थाओं को प्रतीक चिन्ह, शाल भेंटकर व महर्षि विद्या मंदिर के 10 बच्चों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सदस्यों को आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। संचालन अनुराग मिश्र ने किया। अंत मे राष्ट्रगान के बाद सभी ने स्वरूचिभोज का आनंद लिया। इस अवसर पर उप चेयरमैन डॉ रज़िया सुल्ताना, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार अवस्थी, सचिव अजीत सिंह, कार्यकारिणी सदस्य स्मिता सिंह, मोहन ज्योति, डॉ विवेक श्रीवास्तव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, संजय सिन्हा सहित प्रमुख सहयोगी महेंद्र शुक्ल, नमो नारायण गुप्ता, संजय कुमार श्रीवास्तव, उमेश कुमार श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र मौर्य, चैतन्य कुमार, हिमांशु श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र, रामप्रकाश मौर्य, आरके शुक्ल, सुरेश कुमार, शिव प्रसाद मामा, रजोल सेन भी मौजूद रहे। 

चुनाव में सपा व कांग्रेस को नकार देगी जनता: बृजेश

फतेहपुर। रेडक्रास सोसाइटी के भवन के उद्घाटन पर यहां आए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विपक्षियों पर निशाना साधा। पंचायत चुनाव पर कहा कि मामला अदालत से निपटते ही समय से चुनाव संपन्न होंगे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा व कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें पूरी तरह से नकार देगी। दोनों ही पार्टियों की कथनी-करनी जनता से छिपी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला आरक्षण पर दोनों ही दलों के नेता खांई खीचने का काम करके रहे है, जबकि पीएम मोदी महिलाओं को सम्मान देने का काम करेंगे। आज एक हजार दंगा कराने वाले सत्ता मांग रहे हैं। सपा मुखिया के पास कुछ बचा नहीं है। वो केवल सैफई में बैठकर मुंबई वालों को देखें। कृषि मंत्री श्री शाही ने कहा कि सभी जिलों के डीएम को लगाया गया है। जहां पर भी किसानों को क्षति हुई है उसकी भरपाई सरकार करेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages