खनिज विभाग के प्रवर्तन कार्य से चार करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 9, 2026

खनिज विभाग के प्रवर्तन कार्य से चार करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त

विगत दो वर्षों में खनिज विभाग की राजस्व वसूली में हुई 48.07 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

फतेहपुर, मो शमशाद । जनपद में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध निरंतर प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही की जा रही है। जिसके अंतर्गत जनपद में वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवैध खनन के छह प्रकरणों में कुल रूपये 2186620 के राजस्व की वसूली की गई। इसी प्रकार अवैध परिवहन के 2024 प्रकरणों में कुल रूपये 94436761 का अर्थदंड अधिरोपित कर राजस्व वसूली की गई एवं अवैध भंडारण के भी दो प्रकरण प्रकाश में आए। जिस पर कार्यवाही करते हुए 6246472 रूपए का अर्थदंड अधिरोपित कर राजस्व वसूली की गई। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवैध खनन, अवैध परिवहन, अवैध भंडारण के कुल 2032 प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए 102869853 रूपए का अर्थदंड अधिरोपित करते हुए राजस्व की वसूली की गई।

मौरंग लदे डंपरों की जांच-पड़ताल करवाते एडीएम।

गत वर्ष में कुल 1632 प्रकरणों में 93526465 रूपए का अर्थदंड अधिरोपित करते हुए राजस्व की वसूली की गई थी। इस वर्ष किए गए प्रवर्तन कार्य से 9343388 रूपए (9.99 प्रतिशत) का अतिरिक्त राजस्व वसूला गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 1511 प्रकरणों में 69483300 रुपए का अर्थदंड अधिरोपित करते हुए राजस्व की वसूली की गई थी। वित्तीय वर्ष 2023-24 की अपेक्षा वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रवर्तन कार्य से 24057165 (34.63 प्रतिशत) का अतिरिक्त राजस्व वसूला गया जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 में गत वर्ष की अपेक्षा 9343388 (9.99 प्रतिशत) का अतिरिक्त राजस्व वसूला गया। इस प्रकार विगत दो वित्तीय वर्षों में जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन, अवैध भंडारण से रुपए 42743941 (48.07 प्रतिशत) का अतिरिक्त राजस्व वसूला गया। तहसील स्तरीय एवं जनपद स्तरीय टास्कफोर्स द्वारा नियमित रूप से जनपद में संचालित खनन पट्टों एवं अवैध खनन व अवैध परिवहन की जाँच करते हुए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages