गोली लगने से लहुलूहान छैलकुमारी
सुलह को राजी नहीं हुए तो मारी गोरी
मर्का के अरमार में महिला पर दबंगों ने बरसाई गोलियां
29 अप्रैल को माननीय न्यायालय में होने थे बयान
बबेरू/बांदा, के एस दुबे । मनबढ़ दबंगों ने बीती रात एक महिला पर अंधाधुंध फायरिंग कर गोलियों की बौछार चला दी। गोलियों के छर्रे लगने से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिला के पति और पुलिस के द्वारा भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी हालत संतोषजनक बताई जा रही है, महिला छैल कुमारी के सीने और जांघ में गोलियों के छर्रे लगे है।मर्का थाना क्षेत्र के ग्राम अरमार निवासी बारेलाल की पत्नी छैल कुमारी (45) पर बीती रात चार दबंगों ने असलहों से दो राउण्ड गोलियां झोंक दी। छैलकुमारी के सीने और जांघ में गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। बारेलाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी, मौके पर आई पुलिस ने घायल महिला छैलकुमारी को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर रिफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी देते हुये बारेलाल ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंगों मुखिया, शंकर तिवारी, जितेन्द्र व अन्य के द्वारा लगातार मुझ पर हरिजन एक्ट के मुकदमे में सुलह करने के लिये काफी समय से दबाव बनाया जा रहा था। गांव के दबंगों के द्वारा मेरी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था, जिस पर मेरे द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गयी, 29 अप्रैल को न्यायालय द्वारा भेजे गये सम्मन पर बयान भी होने थे, जिस पर आरोपी जनों के द्वारा सुलह का दबाव बनाया जा रहा था। बारेलाल ने यह भी बताया कि मेरे द्वारा कई बार जिला पुलिस प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक जानमाल का खतरा होने की शिकायत दर्ज कराई गयी थी, लेकिन समय रहते पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी। बीती रात आरोपी दबंगों ने मेरी पत्नी के ऊपर गोली चलाई जिस पर मेरी पत्नी बुरी तरह से लहुलूहान हो गयी।
बकरी के गिरवां छोडने गई थी छैलकुमारी
अरमार निवासी छैलकुमारी ने मीडिया के सामने बयान में कहा है कि जब वह रात में लगभग 10 बजे बकरियों के गले में बंधी रस्सी को छोड़ने के लिये गई थी तभी आरोपी श्यामू, नेता, जितेन्द्र व मुखिया जो पहले से घात लगाये थे ने अचानक गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। एक गोली का छर्रा सीने में लगा और दूसरी गोली का छर्रा उसके पैर में लगा।
संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत मेंःसीओ
मर्का के अरमार में छैलकुमारी पर गोलियां बरसाने वाले आरोपी जनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूंछतांछ करना शुरू कर दिया है। क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने मीडिया के सामने कहा कि बीती रात महिला छैलकुमारी पर गोली मारने की जानकारी मिली थी, जिन संदिग्धों पर पति के द्वारा आरोप लगाया गया है उनको पुलिस ने हिरासत में लेकर पूंछतांछ कर रही है। जांचोपरान्त जो तथ्य सामने आयेंगे पुलिस के द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।


No comments:
Post a Comment