पैलानी/बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील अंतर्गत सोनामऊ गांव निवासी पूर्व नौसेना अधिकारी राकेश बाजपेई के पिता 80 वर्षीय नीलकंठ बाजपेई का सोमवार को सुबह 9:00 बजे मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया, निधन की सूचना मिलते ही आसपास के गांव चंदवारा, रामपुर, सिंधन कला, पैलानी, जसपुरा, तिंदवारी, आदि तीन दर्जन गांवों के लोग स्थित मवई फार्म हाउस पर पहुंचकर पूर्व नौसेना अधिकारी राकेश वाजपेई को ढांढस बंधाया। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने मवई स्थित फार्म हाउस पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वही मुक्तिधाम में इकलौते बेटे राकेश वाजपेई ने अपने पिता को मुखाग्नि दिया। पूर्व नौसेना अधिकारी राकेश बाजपेई ने बताया कि मेरे पिता विगत 3 अप्रैल
को ब्रेन हेमरेज होने के चलते मेडिकल कॉलेज बांदा भर्ती कराया था उनका सोमवार को सुबह 9:00 बजे निधन हो गया।अंतिम यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, पैलानी तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामकिशोर पाल, बलवीर सिंह, सुल्ली महाराज, बसपा महासचिव मलखे श्रीवास जिला कोषाध्यक्ष कमल कांत त्रिवेदी, भाजपा नेता अमित सेंठ भोलू, ग्राम प्रधान रेंहुटा ओमकार निषाद बांदा प्रेस ट्रस्ट के अध्यक्ष रमाकांत तिवारी व महा सचिव अंशू गुप्ता पत्रकार समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment