बगलामुखी माता की मनाई चतुर्थ स्थापना वर्षगांठ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2026

बगलामुखी माता की मनाई चतुर्थ स्थापना वर्षगांठ

धार्मिक अनुष्ठान हवन-पूजन, कन्या पूजन के बाद हुआ भंडारा

बिंदकी, फतेहपुर, दिलीप अग्निहोत्री । कस्बे के मुहल्ला मध्य बाजार नजाही स्थित सिद्धपीठ श्री राम जानकी मन्दिर में विराजमान सिद्ध देवी पीताम्बरा (बगलामुखी) माता की चतुर्थ स्थापना वर्षगांठ पर धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। रीति-रिवाजों के अनुसार विधि विधानपूर्वक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित कर माता का श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। कन्या भोज भी कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान के सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रृद्धालुओं व भक्तजनों ने देवी माता एवं प्रतिष्ठित देवी-देवताओं के दर्शन कर पूजा-अर्चना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। दिव्य भण्डारा प्रसाद भी ग्रहण

 भंडारे का प्रसाद ग्रहण करतीं कन्याएं।

किया। धार्मिक कार्यक्रम में सेवाधारियों ने तन, मन, धन से निस्वार्थ सेवा भाव करते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया। लोगों की मान्यता है कि माता यहां साक्षात रुप में विराजमान हैं। यहां सच्चे मन से जो भी श्रद्धालु आते हैं और दर्शन करते हैं तो पीताम्बरा (बगलामुखी) माता एवं प्रतिष्ठित देवी-देवता उनका कल्याण करते हुए उनके सारे मनोरथ को पूर्ण करते हैं। दूर-दूर से श्रृद्धालु एवं भक्त जन उक्त सिद्ध पीठ में दर्शनार्थ हेतु आते हैं। इस मौके पर तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages